फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Villager drowned in Pandu river while taking bath, dead body found 1.5 km away from incident site

Kanpur Dehat : नहाते समय पांडु नदी में डूबा ग्रामीण, घटना स्थल से डेढ़ किमी दूर मिला शव

Fri, 07 Oct 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Villager drowned in Pandu river while taking bath, dead body found 1.5 km away from incident site
रामकिशन के बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
शिवली। प्रतिमा विसर्जन के बाद पांडु नदी में नहाते समय ग्रामीण डूब गया। जानकारी पर शिवली व चौबेपुर पुलिस की टीमें और गोताखोर गुरुवार को भी उसकी तलाश करतीं रहीं। काफी मशक्कत के बाद मौके से डेढ़ किमी दूर उसका शव मिला।
विज्ञापन

शिवली के रामनगर निवासी रामकिशन यादव उर्फ खुरखुर (58) प्लंबरिंग का काम करता था। बुधवार की दोपहर कस्बे के जवाहर नगर से निकली प्रतिमा विसर्जन यात्रा में शामिल होकर वह पांडु नदी तट पहुंचा था।
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के बाद गदनापुर गांव के पास स्थित घाट पर सभी लोग नदी में नहाने लगे। इसी बीच रामकिशन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख साथ गए कुछ लोग नदी में कूदे, लेकिन तब तक रामकिशन पानी के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर रामकिशन की तलाश शुरू कराई। साथ ही सीमावर्ती थाने चौबेपुर पुलिस को भी सूचना दी।

चौबेपुर और शिवली थाने की टीम व गोताखोरों ने गुरुवार को भी रामकिशन की तलाश की इस बीच घटना स्थल से डेढ़ किमी दूर उसका शव मिला। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रामकिशन का शव खोज लिया गया है। वहीं, पिता के डूबने से बेटे मनीष यादव व बहू अंजनी का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed