{"_id":"62b61712dff2920fa426b704","slug":"kanpur-dehat-van-rider-dies-due-to-truck-collision-while-returning-from-procession-akbarpur-news-knp704130712","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : बरात से लौटते समय ट्रक की टक्कर से वैन सवार ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : बरात से लौटते समय ट्रक की टक्कर से वैन सवार ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात/सरवनखेड़ा। अकबरपुर के कृपालपुर के पास हाईवे पर शुक्रवार भोर ट्रक ने बरातियों को लेकर लौट रही वैन में टक्कर मार दी। इससे वैन सवार ग्रामीण की मौत हो गई। अन्य अन्य लोग सुरक्षित बच गए। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गजनेर थाना क्षेत्र के बिच्छू पुरवा गांव निवासी टिंकू की बरात गुरुवार को सिकंदरा क्षेत्र के गुरदही की मड़ैया गांव गई थी। बरात में शामिल होकर गांव के लोग वैन से घर लौट रहे थे। अकबरपुर के कृपालपुर के पास पहुंचने पर ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी।
इससे चालक के बगल की सीट पर बैठे शंकर सिंह (52) की मौत हो गई। हालांकि वैन सवार रघुवीर (55), मास्टर (45), ट्वीकंल (18) व सुनील (15) सुरक्षित बच गए। दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर शंकर का भाई जिलेदार मौके पर पहुंचा। वहीं अनहोनी पर पत्नी राधा व दोनों पुत्र रोने बिलखने लगे। अकबरपुर कोतवाली के दरोगा मैथलीशरण ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।