फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Vaccination has caught the pace, in eight days the figure has crossed 30 thousand

कानपुर देहात : टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार, आठ दिन में आंकड़ा 30 हजार पार

Wed, 15 Jun 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Vaccination has caught the pace, in eight days the figure has crossed 30 thousand
कानपुर देहात। जनपद में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने की सुस्त रफ्तार को देखते हुए डीएम ने छह जून को अभियान शुरू कराया था। आठ दिन में यह आंकड़ा 30 हजार के पार हो गया है। जबकि पहली डोज लगाने के मामले में जिला पहले से ही अव्वल है।
विज्ञापन

डीएम नेहा जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद छह जून से जिला अस्पताल व सभी सीएचसी में वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था।
इसके बाद प्रभारी सीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए सभी अधीक्षकों के साथ ऑनलाइन बैठक कर इसे बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद टीकाकरण में तेजी आई।
विज्ञापन

इससे पहले जनपद में रोज एक से दो हजार लोगों का ही टीकाकरण हो पा रहा था। बढ़े आंकड़ों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार डीएम और अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि वैक्सीन की पहली डोज लगाने के मामले में जनपद 100 फीसदी का आंकड़ा पूरा कर चुका है। प्रभारी सीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed