फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Under the Chief Minister's mass marriage scheme, 238 couples will be married in five tehsils today.

कानपुर देहात : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पांच तहसीलों में आज होगा 238 जोड़ों का विवाह

Fri, 10 Jun 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Under the Chief Minister's mass marriage scheme, 238 couples will be married in five tehsils today.
पुखरायां नगर पालिका में सामूहिक विवाह की तैयारी कराते अध्यक्ष, सभासद व कर्मचारी। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले की पांच तहसीलों में शुक्रवार को विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसमें 238 गरीब कन्याओं की शादी होगी।
विज्ञापन

एक स्थल पर मंत्रोच्चारण के बीच अग्नि के फेरे लेकर व निकाह के बाद नव जोड़े जीवन की नई पारी की शुरुआत करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सामूहिक विवाह आयोजन के लिए 76.5 लाख रुपये की धनराशि समाज कल्याण विभाग को मिली है।
विज्ञापन

शासन की ओर से गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ पीले कराने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत की गई थी। इसमें प्रति जोड़े के विवाह पर 51 हजार रुपये का खर्च आता है। योजना के तहत विवाहित जोड़े को 35 हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस हजार रुपये के उपहार मिलते हैं। इन उपहारों में गृहस्थी का सामान, कपड़े, जेवर, रसोई का समान आदि शामिल होता है। उपहार की सामग्री की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से की जाती है। समारोह आयोजन के लिए प्रति जोड़े के अनुसार छह हजार रुपये का व्यय आता है।
एक ही स्थान पर गायत्री परिवार के पुरोहितों के मंत्रोच्चारण से हिंदू जोड़ों के विवाह की रस्में पूरी कराई जाएगी। जबकि मौलवी मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराएंगे। डीएम नेहा जैन ने बताया कि सामूहिक विवाह कराने वाले जोड़ों का विवाह पंजीयन भी कराया जाएगा। इसके लिए सभी बीडीओ व ईओ को निर्देश दिए गए हैं।

कहां कितने जोड़ों का होगा विवाह
अकबरपुर ईको पार्क में 54 जोड़ों का विवाह होगा। पुखरायां में नगर पालिका के हाल में 52, डेरापुर के श्रीदेवी सहायक इंटर कॉलेज में 45, रसूलाबाद के स्नेहलता गुप्ता डिग्री कॉलेज में 28 और सिकंदरा के संतोषी माता गेस्ट हाउस में 59 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि सामूहिक विवाह की सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed