फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Two people killed, one critically injured in a collision between two bikes

Kanpur Dehat: दो बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Sun, 01 Mar 2026 05:56 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 01 Mar 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Two people killed, one critically injured in a collision between two bikes
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बिषधन रसूलाबाद मार्ग पर मेघजाल के पास रविवार दोपहर 12 बजे के करीब दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सावार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती करवाया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, वहां डॉक्टर ने किशोर सहित दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे युवक की हालत नाजुक देखते हुए हैलट कानपुर नगर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


रसूलाबाद थाना क्षेत्र के थाना पुरवा निवासी रवींद्र ने बताया कि अनुज (16) पुत्र पिंटू उर्फ प्रेमचंद अपने चाचा जसकरन के साथ बाइक से सिसाही रामपुर में बहन को लेने जा रहा था। रसूलाबाद- बिषधन मार्ग पर मेघजाल के पास पहुंचने पर जसकरन बाइक को सड़क किनारे खड़ी करके लघुशंका के लिए चला गया। इस दौरान अनुज बाइक पर बैठा था। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार अनुज की बाइक से टकरा गए। हादसे में अनुज व दूसरी बाइक पर सवार नैनपुर कसमड़ा निवासी अमित (26) पुत्र सतीश सिंह व उसका साथी मोहित (25) पुत्र चंद्रबली गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों रसूलाबाद से पुट्टी खरीदने जा रहे थे।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रसूलाबाद सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉ. सौरभ शाक्य ने अनुज व अमित को मृत घोषित कर दिया। जबकि मोहित की हालत नाजुक देखते हुए उसको हैलट कानपुर नगर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर दोनों के परिजन रोते- बिलखते हुए सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया है। रसूलाबाद थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि बाइकों की भिडंत में दो की मौत हुई है। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed