फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Two more policemen arrested in Balwant murder case

Kanpur Dehat: बलवंत की हत्या मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार, अब तक आठ पुलिसकर्मी सलाखों के पीछे

Tue, 27 Dec 2022 10:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, कानपुर देहात
अमर उजाला संवाद, कानपुर देहात Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 27 Dec 2022 10:31 PM IST
सार

एसआईटी ने मंगलवार को दो और आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मैथा पुलिस चौकी तत्कालीन सिपाही विनोद कुमार और एसओजी टीम में रहे सिपाही प्रशांत कुमार शामिल है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Two more policemen arrested in Balwant murder case
दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में पुलिस हिरासत में हुई व्यापारी बलवंत सिंह की मौत के मामले में एसआईटी ने मंगलवार को दो और आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मैथा पुलिस चौकी तत्कालीन सिपाही विनोद कुमार और एसओजी टीम में रहे सिपाही प्रशांत कुमार शामिल है। एसआईटी ने दोनों को अदालत में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब तक आठ पुलिसकर्मियों को जेल भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन


शिवली के लालपुर सरैंया निवासी चंद्रभान को बाइक सवार तीन लुटेरों ने छह दिसंबर को लूट लिया था। लुटेरे करीब चार लाख रुपये का माल ले गए थे। इस मामले में शिवली थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। शिवली थाना पुलिस और एसओजी ने तीन लोगों को लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। इनके बयानों के आधार 12 दिसंबर को चंद्रभान के लालपुर सरैंया निवासी भतीजे बलवंत सिंह को उसके लोडर चालक व पल्लेदार के साथ पकड़ा था। 
विज्ञापन


रनियां थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस की पिटाई से बलवंत की मौत उसी रात हो गई थी। परिजनों के हंगामे के बाद रनियां थाने में तत्कालीन एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम, तत्कालीन शिवली थाना प्रभारी राजेश सिंह पांच पुलिसकर्मियों, एक डॉक्टर व अन्य के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एसपी ने बलवंत हत्याकांड में 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में निलंबित दरोगा प्रशांत गौतम, इंस्पेक्टर राजेश सिंह, हेडकांस्टेबल सोनू यादव, दुर्वेश कुमार, अनूप कुमार, दरोगा ज्ञान प्रकाश पांडेय को पहले ही पुलिस व एसआईटी गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज चुकी है। आरोपी तत्कालीन रनियां थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह, सिपाही महेश गुप्ता, जिला अस्पताल का एक डॉक्टर व अन्य पुलिसकर्मी अभी फरार हैं। इनकी तलाश में पुलिस की छह टीमें व एसआईटी जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed