फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Two lakh population in 80 villages will get pure water from the tank

कानपुर देहात : 80 गांवों में दो लाख आबादी को टंकी से मिलेगा शुद्ध जल

Fri, 22 Apr 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Two lakh population in 80 villages will get pure water from the tank
डेरापुर। जल जीवन मिशन के तहत तहसील के 80 गांवों में पानी की टंकी का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सरकारी भूमि उपलब्ध कराने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर ने एसडीएम, तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक के साथ तहसील में गुरुवार को बैठक की।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत तहसील क्षेत्र के मुर्रा, मुंगीसापुर, ननथू, नंदपुर, महाराजपुर सहित 80 गांवों में पानी की टंकी का निर्माण होना है। जिसके लिए प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुमार मिश्रा ने एसडीएम साक्षी शर्मा, तहसीलदार सुभाष चंद्र व राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार के साथ गुरुवार को बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने पेयजल योजना के लिए प्रत्येक गांव के नजदीक 14 बिस्वा सरकारी भूमि उपलब्ध कराने को कहा। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि भूमि निशुल्क व पहुंच मार्ग पर होनी चाहिए। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को लेखपालों के साथ बैठक कर भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक ने बताया कि शुक्रवार को जल जीवन मिशन योजना के प्रोजेक्ट के लिए भूमि उपलब्ध कराने के संबंध लेखपालों को अवगत करा दिया जाएगा।
आबादी के अनुसार होगा टंकी का निर्माण
विकासखंड क्षेत्र के 80 गांवों में पानी टंकी निर्माण होने से करीब दो लाख आबादी को पाइप लाइनों से घरों में शुद्ध पीने का पानी मिलेगा। टंकी निर्माण कराने के लिए जीवीपीआर कंपनी इंजीनियर्स को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि प्रत्येक गांव में टंकी निर्माण आबादी के अनुसार कराया जाएगा। अलग अलग क्षमता की टंकी होने से लागत भी अलग-अलग आएगी।

इन गांवों में बनेगी पानी टंकी
जल जीवन मिशन के तहत सलेमपुर, सनिहापुर, सिंहुठा, सिठमरा, उलरापुर, सैफाबाद, अंबियापुर, अलावलपुर, शाही, अनंतपुर धौकल, औरंगाबाद डालचंद्र, औरंगाबाद झड़ा, बचीत भरतू, बान, बनीपारा जोहर, जगदीशपुर, जुरिया, बड़ागांव भिक्खी, भड़ावल, बिसोहा, चिलौली, दस्तमपुर, डिलौलिया, इकरामपुर, इंजुआ रामपुर, फत्तेपुर, हारामऊ, इंदरूख, जिगनिश, कटेही, खानपुर चैन, ढिरवां, किशवाखेड़ा, लडुवापुर समेत 80 गांवों में पानी की टंकी का निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed