फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Two girls who went out to study coaching in Musanagar suddenly went missing, found at Kanpur Central station

Kanpur Dehat : मूसानगर में कोचिंग पढ़ने निकलीं दो छात्राएं अचानक लापता, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मिलीं

Fri, 14 Oct 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Two girls who went out to study coaching in Musanagar suddenly went missing, found at Kanpur Central station
कानपुर देहात। मूसानगर में कोचिंग पढ़ने निकली कक्षा छह की दो छात्राएं गुरुवार दोपहर लापता हो गईं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने एक छात्रा का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो दोनों का लोकेशन कानपुर नगर के सेंट्रल स्टेशन पर मिला। पुलिस की सूचना पर जीआरपी की टीम ने दोनों छात्राओं को एक ट्रेन से उतार लिया। दोनों छात्राओं ने खुद के अपहरण की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूसानगर निवासी दो कारोबारियों की करीब 12 वर्षीय दो बेटियां घाटमपुर के एक स्कूल में छठवीं कक्षा में पढ़ती हैं। परिजनों के मुताबिक दोनों गुरुवार की दोपहर बाद कोचिंग पढ़ने गई थीं। इसके बाद से लापता हो गईं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

पता नहीं चलने पर परिजनों ने दोनों छात्राओं के अपहरण की आशंका जताते हुए मूसानगर थाने में सूचना दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। एक छात्रा के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन सेंट्रल स्टेशन पर मिला। इसके बाद पुलिस ने जीआरपी को खबर दी और दोनों छात्राओं को एक ट्रेन से उतार लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने पूछताछ में बताया कि कोचिंग जाने के दौरान मास्क लगाए एक व्यक्ति उनके पास आया और कुछ देर बात की। इसके बाद क्या हुआ, उन्हें कुछ याद नहीं है। होश में आने पर दोनों ने खुद को एक ट्रेन में पाया।

मूसानगर के कार्यवाहक थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों छात्राएं कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मिल गई हैं। छात्राओं के ट्रेन से जाने की बात सामने आई है। दोनों ट्रेन में कैसे बैठीं और उन्हें कौन ले गया, इन सवालों के बारे में शुक्रवार को पूछताछ की जाएगी। दरोगा जसवीर टीम के साथ दोनों छात्राओं के लेकर सेंट्रल से मूसानगर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed