फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Two factory workers crossing the highway were crushed by a truck family members inconsolable

Kanpur Dehat: हाईवे पार कर रहे दो फैक्टरी कर्मियों को ट्रक ने रौंदा…मौत, खाना खाकर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Wed, 25 Jun 2025 03:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Jun 2025 03:27 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: रनियां थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि हादसा कर भागे ट्रक की तलाश की जा रही है। मामले में अभी तक परिजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Two factory workers crossing the highway were crushed by a truck family members inconsolable
राकेश और ज्ञानेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में कानपुर-इटावा हाईवे पर रनियां पड़ाव के पास मंगलवार रात को हाईवे पार कर रहे दो फैक्टरी कर्मियों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को मेडिकल कॉलेज ले आई, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के बिछिया सागर निवासी राकेश (35) पुत्र लखन लाल व सीतापुर के मोहम्मदीपुर निवासी ज्ञानेंद्र (50) पुत्र शिव भगवान रनियां पड़ाव पर स्थित एक सोया बड़ी बनाने वाली फैक्टरी में काम करते थे। राकेश फैक्टरी में बनी लेबर कॉलोनी में व ज्ञानेंद्र फैक्टरी के पास किराए पर कमरा लेकर रहता था।

विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
मंगलवार रात 11 बजे के करीब दोनों हाईवे पार कर एक ढाबा पर खाना खाने गए थे। खाना खाकर फैक्टरी लौटने के दौरान हाईवे पार करते समय उनको तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार कुचल दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को मेडिकल कॉलेज ले आई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अनहोनी की जानकारी पर राकेश की पत्नी कल्पना, बेटी श्रद्धा रोने लगी। वहीं, ज्ञानेंद्र की मौत पर पत्नी विद्या सिंह, बेटा अनुराग प्रेमी रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। मंगलवार शाम को अकबरपुर में पोस्टमार्टम के बाद राकेश का शव परिजन अपने साथ पैतृक गांव ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed