फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Two cattle died in Karsa Cow Shelter, animals are not being given green fodder and grains

Kanpur News: करसा गोआश्रय केंद्र में दो मवेशियों की मौत, पशुओं को नहीं दिया जा रहा हरा चारा व दाना

Sat, 15 Apr 2023 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Two cattle died in Karsa Cow Shelter, animals are not being given green fodder and grains
संवाद न्यूज एजेंसी सरवनखेड़ा। करसा गांव स्थित गोआश्रय केंद्र में शुक्रवार की सुबह दो संरक्षित मवेशियों की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार यहा बंद मवेशियों को हरा चारा व दाना आदि नहीं देने से वह कमजोर हो रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, रनियां के पशु चिकित्साधिकारी ने एक मवेशी की मौत की पुष्टि की है। करसा गोआश्रय केंद्र में 20 मवेशी संरक्षित हैं। मवेशियों की देखरेख के लिए राम भजन, तुलसी, सुधीर को केयर टेकर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


इसके बावजूद मवेशियों को समय से हरा चारा, दाना नहीं दिया जा रहा है। इससे मवेशी कमजोर होते जा रहे है। ग्रामीणों के अमुसार गोआश्रय केंद्र में शुक्रवार की सुबह दो मवेशी मृत मिले। दोनों को पास में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सरवनखेड़ा के एडीओ पंचायत राजेंद्र विश्वकर्मा ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है। उधर, रनियां के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. तेजेंद्र ने बताया कि एक मवेशी की ही मौत हुई है। यह मवेशी कई दिनों से बीमार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed