{"_id":"623b775f73769f30b77b8dab","slug":"kanpur-dehat-troubled-by-financial-constraints-a-young-man-hanged-himself-inside-the-house-akbarpur-news-knp6871299160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात ः अर्थिक तंगी से परेशान युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात ः अर्थिक तंगी से परेशान युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
मृतक राजकुमार का फाइल फोटो। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। जवाहर नगर में आर्थिक तंगी से गुजर रहे युवक ने मंगलवार रात घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काम निपटा कर कुछ देर बाद पत्नी कमरे में पहुंची तो युवक का शव लटका देखा। परिजनों ने युवक को फंदे से उतार कर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सिकंदरा के जवाहर नगर निवासी ज्ञान प्रकाश राजपूत ने बताया कि बेटा राजकुमार (32) सिकंदरा कस्बे की बाजार में सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। बीमार रहने की वजह से काफी पैसा इलाज में खर्च हो रहा था। इससे वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था।
मंगलवार शाम खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चला गया। पत्नी बर्तन धोने लगी। काम निपटा कर वह कमरे में गई तो राजकुमार को फंदे से लटका देखा। ये देख वह चीख उठी। जानकारी पर उसे फंदे से उतारकर सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टर पवन कुमार ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां रुकमणी देवी ने बताया कि उसकी दो पुत्रियां अंशिका (9) व छोटी (7) वर्ष हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना यमुना नदी घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राम गोविंद मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।