{"_id":"62b8bce1b89e0463c4511fe2","slug":"kanpur-dehat-troubled-by-domestic-discord-married-woman-hanged-herself-akbarpur-news-knp7044696184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : घरेलू कलह से परेशान होकर विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : घरेलू कलह से परेशान होकर विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
रूरा। सिठमरा गांव में विवाहिता ने घरेलू कलह से ऊबकर फंदा लगाकर जान दे दी। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सिठमरा गांव निवासी विनय की पत्नी मिथलेश (24) ने घरेलू कलह से परेशान होकर रविवार को घर में पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया।
परिजनों ने जब तक उसे नीचे उतारा, मिथलेश की मौत हो चुकी थीं। इसकी खबर पाकर असालतगंज से उसके पिता रामप्रसाद व परिवार के अन्य लोग सिठमरा पहुंच गए।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चलेगी। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।