फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Tricolor will be hoisted at every house on the elixir of independence, three lakh flags are being made

कानपुर देहात : आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर फहराया जाएगा तिरंगा, बन रहे तीन लाख झंडे

Mon, 27 Jun 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Tricolor will be hoisted at every house on the elixir of independence, three lakh flags are being made
आलमचंद्रपुर में समूह की महिलाओ के द्वारा बनाया तिरंगा देखतीं डीएम व सीडीओ। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस बार स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए तमाम अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। हर व्यक्ति को इससे जोड़ने के लिए जिले प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

जिले में कपड़े के तीन लाख तिरंगे झंडे तैयार किए जा रहे हैं। यह झंडे नगर और न्याय पंचायतों में भेजे जाएंगे। इसके बाद 11 से 17 अगस्त तक हर घर, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की सभी राशन की दुकानों को झंडा वितरण व बिक्री का केंद्र बनाया गया है। झंडों का आकार भी तय किया गया है। इसमें सबसे छोटा झंडा नौ इंच लंबा व छह इंच चौड़ा होगा। इसके अलावा दो अन्य साइज 12 इंच चौड़ा और आठ इंच लंबा और तीन फीट चौड़ा और दो फीट लंबा तिरंगा झंडा भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां फहराया जाएगा तिरंगा
ग्राम प्रधानों को सभी घरों, दुकानों, कार्यालयों, स्कूलों, नलकूपों, पर झंडा फहराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, शहरी क्षेत्र में सरकारी, अर्ध सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शिक्षण संस्थानों, रेस्टोरेंट, टोल प्लाजा, थाना, चौकी और हर घर में झंडे फहराए जाने हैं।
1500 लोग झंडा बनाने में जुटे
जिले की 102 ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूह की 120 महिलाएं झंडे बनाने का काम कर रही हैं। इन महिलाओं को अकबरपुर के आलम चंद्रपुर स्थित आरसेटी ने तिरंगा झंडा बनाने का प्रशिक्षण दिया है। इसके अलावा आईटीआई से सिलाई में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लोगों को भी इस काम में लगाया गया है। इस तरह करीब 1500 लोग तिरंगा झंडा बनाने के काम में जुटे हैं।

15 जुलाई से शुरू होगी झंडों की बिक्री
15 जुलाई तक एक लाख झंडे तैयार करने का लक्ष्य है। इसी दिन से झंडों की बिक्री शुरू हो जाएगी। 30 जुलाई तक तीन लाख तिरंगे झंडे बनाने का काम पूरा हो जाएगा। ग्राम पंचायत व नगर पंचायत के अधिकारियों की मांग पर झंडे उन्हें भेजे जाएंगे, ताकि हर घर व कार्यालय समेत सभी स्थानों पर झंडा फहरा जा सके। झंडों को तैयार करने से वितरण तक के काम में व्यापारियों, कारोबारियों के साथ ही सभी सरकारी व गैर सरकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से सहयोग मांगा गया है। प्रारंभिक तौर पर झंडों की बिक्री का रेट 15, 25 व 40 रुपये किया गया है। - सौम्या पांडेय, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed