{"_id":"622bac2f36b316492e18648b","slug":"kanpur-dehat-trala-collided-with-truck-on-jhansi-kanpur-highway-driver-dies-pukhrayan-news-knp685138835","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : झांसी-कानपुर हाईवे पर ट्रक से टकराया ट्राला, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : झांसी-कानपुर हाईवे पर ट्रक से टकराया ट्राला, चालक की मौत
विज्ञापन
पुखरायां में दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्राला। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे पर डीघ गांव पेट्रोल पंप के पास सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक और ट्राला टकरा गया। हादसे में ट्राला में फंस कर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से चालक के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
झांसी-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार की भोर डीघ गांव के पेट्रोल पंप में खड़े मौरंग लदे ट्रक निकल रहे थे। इस दौरान झांसी से कानपुर की ओर जाने वाला मौरंग लदा एक ट्रक मार्ग पर आकर खड़ा हो गया। इस दौरान पीछे से आया दूसरा ट्रक उससे टकरा गया।
वहीं, जब तक कोई कुछ समझ पाता दूसरे ट्रक में पीछे से ट्राला टकरा गया। हादसे में ट्रॉला का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसी में फंस गया। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे देवीपुर चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने स्थानीय लोगों और क्रेन की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला।
विज्ञापन
तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि चालक मऊ निवासी जयप्रकाश वर्मा (45) के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। मार्ग से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों व ट्रॉला को क्रेन से हटवा दिया गया है। इस दौरान छतेनी गांव के पास करीब एक घंटे तक आवागमन एक ही लेन से कर दिया गया था।