फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Tractor trolley collided with bicycle, farmer dies after being crushed

कानपुर देहात : साइकिल में टक्कर मार पलटी ट्रैक्टर ट्राली, दबकर किसान की मौत

Mon, 14 Feb 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Tractor trolley collided with bicycle, farmer dies after being crushed
किसान शैलेंद्र कुमार द्विवेदी की मौत पर बिलखते परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। झींझक रोड पर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाजार जा रहे किसान को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रॉली किसान के ऊपर पलट गई। गंभीर रूप से घायल किसान की रविवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

दशहरा निवासी किसान शैलेंद्र कुमार त्रिवेदी (55) शनिवार शाम खाद और सब्जी खरीदने साइकिल से रसूलाबाद बाजार आ रहे थे। रसूलाबाद झींझक रोड पर चौहान मैरिज हॉल के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर खड्ड में जा गिरा।
विज्ञापन

वहीं शैलेंद्र ट्रॉली के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने शैलेंद्र को बाहर निकाला और सीएचसी रसूलाबाद ले गए। वहां से डॉ. सौरभ शाक्य ने हैलट रेफर कर दिया। जहां से परिजन उन्हें घर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन दोबारा सीएचसी रसूलाबाद लाए, जहां डॉ. सौरभ शाक्य ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed