{"_id":"5e0905158ebc3e879b77f6b1","slug":"kanpur-dehat-toll-plaza-akbarpur-news-knp535186858","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल पर जाम डाल रहा न्यू ईयर के सैर में व्यवधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल पर जाम डाल रहा न्यू ईयर के सैर में व्यवधान
विज्ञापन
टोल प्लाजा के एंबुलेंस लेन से निकलता सासंद का काफिला।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिले का बारा टोल प्लाजा वाहनों के लिए किसी समस्या से कम नहीं है। वहां वाहन स्वामियों को जाम के साथ ही अन्य तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि नये साल की सैर के लिए निकलने वाले लोगों की सैर मेें टोल का जाम व्यवधान बन रहा है। लेन पर लंबी कतार लगने से वाहनों को आधा-आधा घंटे तक जाम से जूझना पड़ता है।
15 दिसंबर से फास्टैग सिस्टम लागू होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी है। वहां से गुजरते समय हर कोई बारा टोल पर हो रही दिक्कतों को बयां करता मिला। फास्टैग सिस्टम लागू हुए 14 दिन बीत गए। इसके बाद भी बारा टोल समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। ॉ टोल पर रोजाना लगने वाले जाम से रविवार को भी निजात नहीं मिल सकी। इससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे वाहन स्वामियों में टोल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली।
हूटर बजाते एंबुलेंस लेन से निकला गया सांसद का काफिला
रविवार को एक कार में सांसद लिखा था। उसके ठीक पीछे तीन और लग्जरी गाड़ियां थी। टोल पर पहुंचते ही गाड़ी चला रहे ड्राइवर ने हूटर बजाया, तो टोल कर्मी ने एंबुलेंस की लेन ही खोल दी। इससे जाम में फंसे आम लोगों में गुस्सा देखने को मिला।
विज्ञापन
टोल बूथ की मरम्मत होने से रुकी आवाजाही
बारा टोल पर एक बूथ की मरम्मत रविवार को जारी रही। इससे घंटों तक उस बूथ से गाड़ियों की आवाजाही नहीं हुई। इससे वहां पहुंचकर गाड़ियां वापस हुई, तो टोल पर जाम लगने लगा। हालांकि वहां मौजूद टोल कर्मी बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ियों को हटाते रहे।