फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: There will be attachment in the house of advocate accused of murder of BJYM leader

कानपुर देहात: भाजयुमो नेता की हत्या में षड्यंत्र के आरोपी अधिवक्ता के घर होगी कुर्की, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 02 May 2022 12:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 May 2022 12:30 AM IST
सार

पांच मार्च को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सघन विकास समिति के सदस्य राजेश तिवारी के बेटे व भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेश की हत्या कर दी गई थी। आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट ने कुर्की का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: There will be attachment in the house of advocate accused of murder of BJYM leader
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की हत्या में एक अधिवक्ता व उसके बेटे को पुलिस ने षड्यंत्र का आरोपी बनाया है। दोनों फरार चल रहे हैं। वहीं, वारंट जारी होने के बाद भी कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर दोनों के खिलाफ शनिवार को कुर्की का आदेश जारी हुआ। अब पुलिस ने कुर्की की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन


घटना के बाद से पिता पुत्र की भूमिका पर चर्चा हो रही थी। पुलिस ने उनके खिलाफ साक्ष्य भी जुटा लिए हैं। पांच मार्च को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सघन विकास समिति के सदस्य राजेश तिवारी के बेटे व भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेश की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


इसकी जांच में पुलिस को पता चला कि सघन विकास समिति की जमीन में हो रहे अवैध कब्जे को रोकने के लिए कस्बा निवासी अधिवक्ता पुष्कल पराग दुबे व उसके बेटे अंबुज पराग उर्फ तनसय ने अमरेश को मौके पर बुलाया था। वहां भारी वस्तु से वार करके अमरेश की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद दोनों चुप्पी साध गए थे। मामले में तीन आरोपी जेल जा चुके हैं। वहीं, अमर उजाला ने एक अधिवक्ता व उसके बेटे की भी उक्त जमीन पर नजर होने की खबर प्रकाशित की थी। पुलिस ने इस बिंदु पर विवेचना करके अधिवक्ता व उसके बेटे के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटा लिए और दोनों को षड्यंत्र का आरोपी बनाया है।

इसकी भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए। मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। कोर्ट ने दोनों के खिलाफ वारंट जारी किया था। इसके बाद भी दोनों हाजिर नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने कुर्की का आदेश जारी कर दिया है। अब पुलिस ने कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है। 

भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की हत्या में षड्यंत्र के आरोपी अधिवक्ता व उसका पुत्र फरार चल रहे हैं। उनके यहां कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। - राजेश कुमार सिंह, कोतवाल भोगनीपुर  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed