{"_id":"6420a683593990a55603f6b7","slug":"kanpur-dehat-the-villager-hanged-himself-the-family-took-him-down-and-took-him-to-the-hospital-death-kanpur-news-c-12-1-145842-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: ग्रामीण ने लगाया फंदा, परिजनों ने उतारकर अस्पताल पहुंचाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: ग्रामीण ने लगाया फंदा, परिजनों ने उतारकर अस्पताल पहुंचाया, मौत
Mon, 27 Mar 2023 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
फांसी का फंदा
- फोटो : फांसी का फंदा
बरौर। जलालपुर गांव निवासी एक ग्रामीण ने शनिवार को घर के अंदर फंदा लगा लिया। जानकारी पर परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर पहले जिला अस्पताल और फिर कानपुर नगर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान ग्रामीण की मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है।
जलालपुर गांव निवासी रामनरेश (53) ने शनिवार को घर में रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। इसी बीच परिजनों की नजर पड़ी तो उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉक्टर ने कानपुर नगर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।
जहां इलाज के दौरान रात में रामनरेश की मौत हो गई। पत्नी पूनम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कानपुर में ही कराया जा रहा है। आत्महत्या क्यों की इसके बारे में कुछ नहीं पता है।
विज्ञापन
रामनरेश की मौत पर पत्नी समेत पुत्री कंचन, पुत्र रिशु सहित अन्य परिजन रोते रहे। थानाध्यक्ष सुरजीत सिंह ने बताया कि ग्रामीण के फंदा लगाने की सूचना नहीं मिली है। जांच कराई जाएगी।