{"_id":"627e9a9de407613b1a423686","slug":"kanpur-dehat-the-sun-got-hot-the-maximum-mercury-reached-44-5-degrees-people-suffering-from-the-heat-akbarpur-news-knp696610091","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : सूरज के तेवर हुए तल्ख, 44.5 डिग्री पहुंचा अधिकतम पारा, गर्मी से बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : सूरज के तेवर हुए तल्ख, 44.5 डिग्री पहुंचा अधिकतम पारा, गर्मी से बेहाल रहे लोग
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए रजबहे में नहाते बच्चे। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। पिछले दिनों आंधी-बारिश से मिली राहत के बाद जिले का पारा एक बार फिर चढ़ने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
इससे लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान 45 डिग्री या उससे भी अधिक जा सकता है।
अप्रैल में बेहाल करने के बाद मई में गर्मी ने अपना और उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की सुबह से ही जिले में तेज धूप निकल आई, जो दोपहर होते-होते तल्ख हो गई। खुले में निकलने वाले लोगों को ऐसा लगा, मानो आसमान से आग बरस रही हो।
विज्ञापन
तेज धूप के चलते सड़कों पर आवाजाही काफी कम दिखी। जो लोग निकले भी वह तौलिया, अंगौछा से शरीर को ढंके नजर आए। गर्मी से बचने के लिए लोग गन्ने का रस, शीतल पेय आदि का सहारा लेते रहे।
शाम पांच बजे के बाद तपिश कम होने पर सड़कों पर फिर से चहल-पहल दिखाई दी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार आमतौर पर मई में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक 20 मई के बाद पहुंचता है। पहली बार है कि इस महीने के दूसरे सप्ताह से ही इतनी धूप पड़ने लगी है। इस बार मार्च, अप्रैल से ज्यादा मई में गर्मी पड़ने के संकेत हैं।