फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : The body of a student missing for two days was found hanging from the noose, the family members wept

कानपुर देहात : पड़े पर फंदे से लटका मिला दो दिन से लापता छात्र का शव, बिलख पड़े परिजन

Fri, 15 Jul 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : The body of a student missing for two days was found hanging from the noose, the family members wept
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व मौजूद ग्रामीण। संवाद - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा (कानपुर देहात)। दोहरापुर गांव से दो दिन पूर्व लापता हुए छात्र का शव गुरुवार को गांव के बाहर खेत में लगे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जानकारी पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं, सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

दोहरापुर गांव निवासी महेश ने बताया कि उसके भाई रामजी पत्नी के साथ कानपुर नगर में रहते हैं। उनका बेटा दीपांशु (17) गांव में उनके पास रहकर एक कालेज में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। दीपांशु 12 जुलाई को घर से कहीं गया था पर लौट के नहीं आया। काफी खोज के बाद भी उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई थी। गुरुवार को उसका शव गांव के बाहर एक खेत में लगे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ रविकांत गौड़ व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। दीपांशु अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें भी हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो साल पहले बहन ने भी लगाया था फंदा
पुलिस के मुताबिक दीपांशु की एक बहन ने भी दो साल पहले फंदा लगाकर जान दे दी थी। तब उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चला था। इस बार भी परिजन दीपांशु के आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed