{"_id":"69d629afc64325050a0a7ecc","slug":"kanpur-dehat-suspicion-surrounds-married-womans-death-body-found-hanging-from-saree-noose-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, साड़ी के फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, साड़ी के फंदे पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 08 Apr 2026 03:41 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:41 PM IST
सार
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के खमहैला गांव में विवाहिता रंजना देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के खमहैला गांव में बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। डेढ़ माह पहले शादी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खमहैला गांव निवासी रंजना देवी (22) पत्नी कृष्ण कुमार उर्फ टिंकू का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पिता महेंद्र पाल निवासी नटवापुर ने बताया कि बेटी की शादी इसी साल 21 फरवरी को की थी। मौके पर थानाध्यक्ष महेश दुबे पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Trending Videos
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मायके पक्ष के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच और रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।