{"_id":"633f2abb429e2351ee1ede3e","slug":"kanpur-dehat-sp-started-a-camera-campaign-in-the-name-of-the-city-appealing-to-people-to-install-cameras-outside-shops-and-houses-akbarpur-news-knp721929230","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : एसपी ने शुरू की एक कैमरा शहर के नाम मुहिम, लोगों से दुकानों व घरों के बाहर कैमरा लगवाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : एसपी ने शुरू की एक कैमरा शहर के नाम मुहिम, लोगों से दुकानों व घरों के बाहर कैमरा लगवाने की अपील
विज्ञापन
एसपी सुनीति। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अपराधियों पर नकेल कसने के मकसद से एसपी सुनीति ने जिले में एक कैमरा शहर के नाम मुहिम की शुरूआत की है। एसपी ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों और सक्षम लोगों से अपने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की है।
एसपी ने कहा कि आज के दौर में छोटी-बड़ी घटनाओं के खुलासे में इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की अहम भूमिका रहती है। जिले में कई लोगों ने सुरक्षा के लिए अपनी दुकान व घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवा रखे हैं।
वहीं, अभी भी बहुत से घरों और दुकानों के पास सीसीटीवी कैमरे लगवाने की जरूरत है। सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से घटनाओं के बाद अपराधियों की पहचान करने व उन तक पहुंचने में काफी वक्त लग जाता है।
विज्ञापन
अगर सीसीटीवी कैमरे जगह-जगह लगाए जाएंगे, तो अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी। इससे अपराधियों में वारदात करते समय पकड़े जाने का भी भय रहेगा।