{"_id":"6459535cf658f464a2005f74","slug":"kanpur-dehat-shivpal-said-in-rajpur-bjp-did-not-support-the-unemployed-businessmen-and-farmers-kanpur-news-c-12-1-222848-2023-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: शिवपाल बोले- भाजपा ने किसी का नहीं दिया साथ, बेरोजगारों, व्यापारियों और किसान हैं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: शिवपाल बोले- भाजपा ने किसी का नहीं दिया साथ, बेरोजगारों, व्यापारियों और किसान हैं परेशान
Wed, 10 May 2023 03:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 03:42 PM IST
सार
सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार ने किसान, व्यापारी व बेरोजगार में किसी का साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। वह लोकतंत्र खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन
शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात नगर निकाय चुनाव के लिए जनसभा करने आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि भाजपा बेइमान व भ्रष्ट सरकार है। तहसील व थाना समेत सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
विज्ञापन
सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार ने किसान, व्यापारी व बेरोजगार में किसी का साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। वह लोकतंत्र खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने सिकंदरा, राजपुर व डेरापुर के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष एकजुट हो रहा है। सपा ने चुनाव में 50 सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है। सभा के दौरान जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू, पूर्व विधायक मिथलेश कटियार, पवन कटियार, मनोज यादव, प्रभाकर पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता सगीर अहमद व संचालन मनोज यादव ने किया। उधर, राष्ट्रीय महासचिव ने रूरा में रोड शो किया। वह रामनगर, शिवाजीनगर, बजरंगनगर, केबिन रोड से होकर जवाहरनगर, गणेशगंज, बाजार वार्ड, आंबेडकरनगर से नहर पुल पर पहुंचे। कहा कि भाजपा सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया है।