फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Shakti Forest will be developed in District Hospital, CHC and PHC

कानपुर देहात : जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में विकसित किए जाएंगे शक्ति वन

Mon, 04 Jul 2022 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Shakti Forest will be developed in District Hospital, CHC and PHC
कानपुर देहात। चार दिनों में जनपद में 59.5 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा करना है। इसको लेकर रविवार को डीएम ने जूम एप के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की।
विज्ञापन

सभी को पहले से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। कहा, कि जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में शक्ति वन विकसित किए जाएंगे। यहां आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी के नाम पर पौधरोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन बैठक में डीएम ने कहा कि इसी प्रकार खाद्य वन, बाल्य वन व युवा वन विकसित करने के लिए संबंधित अधिकारी अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण की फोटो के साथ वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। सभी एसडीएम, बीडीओ, ईओ आदि से कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कराया जाए। सीडीओ सौम्या पांडेय ने कहा कि पांच जुलाई को जनपद में 46 लाख 26 हजार पौधे लगाए जाने हैं।
छह व सात जुलाई को भी पौधरोपण होगा। लक्ष्य के अवशेष पौधे 15 अगस्त को लगाए जाएंगे। 17 उद्योग क्षेत्र में मीना वन के तहत सीएसआर फंड से पौधे लगाने की तैयारियां भी पूरी कर ली जाएं। जनपद में नोडल अधिकारी चार जुलाई को आ जाएं

गी। डीएफओ एके द्विवेदी ने यहां डीएम को बताया कि नर्सरी से पौधों की उठान शुरू हो गई है। बैठक में डीसी मनरेगा हरिश्चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed