फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Security guard dies by drowning in Shukla pond of Akbarpur

कानपुर देहात : अकबरपुर के शुक्ल तालाब में डूबकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Sat, 02 Jul 2022 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Security guard dies by drowning in Shukla pond of Akbarpur
तालाब में डूबे युवक की पत्नी से जानकारी लेती पुलिस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित शुक्ल तालाब में शुक्रवार को नहाने गया कालीगंज निवासी युवक डूब गया। पुलिस ने गोताखोर व दमकल जवानों की मदद से शव पानी से निकलवाया। युवक एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।
विज्ञापन

कालीगंज वार्ड निवासी रामऔतार सैनी का पुत्र अवतार किशन उर्फ सीपू सैनी (38) शुक्रवार दोपहर को घर से शुक्ल तालाब में नहाने गया था। तालाब के पास मौजूद चौकीदार ने उसे सीढ़ियों पर बैठकर हाथ पैर धोते देखा। कुछ देर बाद चौकीदार वहां से चला गया।
विज्ञापन

इसके बाद नहाते समय अवतार किशन गहरे पानी में डूब गया। चौकीदार के वापस आने पर पेड़ के नीचे अवतार के कपड़े व जूते रखे मिले। इधर काफी देर तक घर न लौटने पर पत्नी को चिंता हुई तो वह भी तालाब के पास पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति का पता नहीं चलने पर वह बिलखने लगी। किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे सीओ प्रभात कुमार, तहसीलदार रणविजय सिंह व कोतवाल विनोद पांडेय ने गोताखोरों से उसकी तलाश शुरू कराई।

अवतार का पता नहीं चलने पर दमकल जवानों को भी बुलाया गया है। दमकल जवानों ने मशक्कत कर शव खोज निकाला। सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि तालाब में युवक का शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed