फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Scholarship of 13716 students stuck due to lack of budget, crisis started hovering over studies

कानपुर देहात : बजट की कमी से 13716 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति फंसी, पढ़ाई पर मंडराने लगा संकट

Sun, 24 Apr 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Scholarship of 13716 students stuck due to lack of budget, crisis started hovering over studies
कानपुर देहात। मौजूदा शैक्षिक सत्र में सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पूर्व दशमोत्तर व दशमोत्तर कक्षाओं के 13716 छात्रों की छात्रवृत्ति बजट की कमी से फंस गई है। ऐसे में इन छात्रों की पढ़ाई पर संकट मंडराने लगा है। शासन से बजट जारी होने के बाद ही इन छात्र-छात्राओं को फीस भरपाई की सुविधा नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान शैक्षिक सत्र में पूर्व दशमोत्तर में सामान्य वर्ग के 1252 छात्र-छात्राओं को 31.10 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है। अनुसूचित वर्ग के 3417 छात्र-छात्राओं को 84.74 लाख रुपये छात्रवृत्ति दी गई।
विज्ञापन

दशमोत्तर में सामान्य वर्ग के 5967 छात्र-छात्राओं को 574.23 लाख रुपये और अनुसूचित वर्ग के 13081 छात्र-छात्राओं को 585 लाख रुपये छात्रवृत्ति दी गई। उधर, बजट की कमी से पूर्व दशमोत्तर व दशमोत्तर में सामान्य वर्ग के 1224 छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति फंसी है। इन छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए करीब 29.28 लाख रुपये की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पूर्व दशमोत्तर में पिछड़ा वर्ग के 370 छात्र-छात्राओं और दशमोत्तर में 12122 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी है। शासन ने पिछली कक्षा की 65 फीसदी मेरिट पर कट ऑफ तय कर छात्रवृत्ति वितरण किया है।
इस हिसाब से पूर्व दशमोत्तर में 5120 छात्र-छात्राओं को 97.40 लाख रुपये छात्रवृत्ति दी गई है। दशमोत्तर में 12054 छात्र-छात्राओं को 848.73 लाख रुपये छात्रवृत्ति दी गई। अब तय मेरिट से छूटे छात्र-छात्राओं को फिलहाल छात्रवृत्ति नहीं मिल पाएगी। जानकारों के अनुसार शेष छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने के लिए 859 लाख रुपये की जरूरत होगी।
बजट की कमी से सामान्य वर्ग के 1224 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी है। अब संशोधित डेटा भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। आगे किस्त में छात्रवृत्ति मिलने की उम्मीद है। - डीसी गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी।

पिछली कक्षा में अर्जित अंकों की मेरिट के अनुसार पात्र पाए गए छात्र-छात्राओं को शासन की ओर से छात्रवृत्ति दी गई है। अब शासन स्तर से ही शेष छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया जाना है। - गिरजा शंकर सरोज, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed