{"_id":"638b87765edeff63272ab028","slug":"kanpur-dehat-sanjay-dubey-accused-in-bikru-case-acquitted-in-old-gangster-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: बिकरू कांड में आरोपी संजय दुबे गैंगस्टर के पुराने मामले में दोषमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: बिकरू कांड में आरोपी संजय दुबे गैंगस्टर के पुराने मामले में दोषमुक्त
Sat, 03 Dec 2022 11:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात में शिवली थाना पुलिस की ओर से वर्ष 1993 में विकास दुबे के जिस साथी संजू उर्फ संजय दुबे के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी, उसे दोषमुक्त कर दिया गया। विकास दुबे के खिलाफ पुलिस ने शिवली थाने में 1990 व 1991 में मारपीट व 1992 में दर्ज हत्या, मारपीट व एससीएसटी एक्ट व 1993 में लूट के मामलों के आधार पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
उसके साथी संजय दुबे के खिलाफ 1992 व 1993 में दर्ज मारपीट व लूट के मामलों के आधार पर यही गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी संजय दुबे को मामले में दोषमुक्त कर दिया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता प्रेमचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि संजय वर्तमान में बिकरू कांड में जेल में बंद है।
विज्ञापन