फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat road

जागे अफसर, शहीद पथ की नापजोख

Fri, 14 Feb 2020 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat road
समाधि स्थल तक सड़क निर्माण के लिए पैमाइश करते जेई। - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर (कानपुर देहात)। पुलवा हमले में शहीद श्याम बाबू के समाधि स्थल तक अधूरी सड़क की सुधि आखिर अफसरों ने ले ली। बरसी से एक दिन पहले सीडीओ जोगिंदर सिंह की पहल पर अधूरी सड़क बनवाने के लिए नापजोख की गई। जल्द यह सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

रैगवां गांव के जवान श्याम बाबू की शहादत पर गांव पहुंचे नेताओं और अफसरों ने बड़े-बड़े विकास कार्य के दावे किए थे। इन पर पूरी तरह अमल नहीं हो सका था। 850 मीटर सड़क बनाए जाने की घोषणा की गई थी। ठेकेदार ने समाधि स्थल से 120 मीटर पहले ही सड़क को अधूरा छोड़ दिया था। इसे अमर उजाला ने 10 फरवरी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर सीडीओ जोगिंदर सिंह ने इसका संज्ञान लेते हुए जल्द अधूरी सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

गुरुवार को शहीद के गांव जिला पंचायत कार्यालय के जेई दीपक कुमार टीम के साथ पहुंचे और वहां नाप-जोख कराई। सीडीओ ने बताया कि शहीद के गांव में समाधि स्थल तक अधूरी सड़क को जिला पंचायत से बनवाया जाएगा। जल्द निर्माण सामग्री भेजकर काम शुरू कराने के लिए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अधूरी सड़क बनवाने को जल्द काम शुरू कराया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों से बात की गई है। राजस्व विभाग की ओर से स्मारक के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed