{"_id":"61df280a4287b65dc36cb224","slug":"kanpur-dehat-reached-number-25-in-the-first-dose-vaccination-akbarpur-news-knp674988166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली डोज के वैक्सीनेशन में 25वें नंबर पर पहुंचा कानपुर देहात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली डोज के वैक्सीनेशन में 25वें नंबर पर पहुंचा कानपुर देहात
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम जेपी सिंह। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। लोगों की लापरवाही से जहां कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर वैक्सीनेशन में भी खानापूरी की जा रही है। इससे जिला पहली डोज के टीकाकरण में अब प्रदेश में 25वें नंबर पर पहुंच गया है। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने लापरवाही करने वालों पर महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विकास भवन सभागार में बुधवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। डीएम ने कहा कि चुनाव की सफलता वैक्सीनेशन पर निर्भर है। जिले का वैक्सीनेशन जितना होगा। चुनाव उतना ही सफल होगा, लेकिन अब प्रदर्शन निराशाजनक है।
वैक्सीन की प्रथम डोज में जहां शुरूआत में जिला टॉप टेन में था। वहीं अब 25वें स्थान पर पहुंच गया है। डीएम ने कहा कि अकबरपुर व रसूलाबाद ब्लॉक में टीकाकरण की अच्छी प्रगति है। यहां करीब 97 प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ है, लेकिन जहां पर वैक्सीनेशन का प्रतिशत कम है। वहां सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिले में अभी भी सवा चार लाख लोगों का वैक्सीनेशन होना बाकी है। जबकि विधानसभा चुनाव नामांकन में अभी 12 दिन का समय बाकी है। ऐसे में अधिकारी वैक्सीनेशन लक्ष्य को अवश्य पूरा कर लें।
जिस ब्लॉक व तहसील में टीकाकरण का कार्य पूरा नहीं हो पाएगा। वहां की पूरी टीम को दंडित किया जाएगा। बैठक में सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदंबा प्रसाद गुप्ता, सीएमओ डॉ. एके सिंह, डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कोविड के चलते कचहरी में अवकाश
कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा के निर्देश पर जिला न्यायालय 13 जनवरी को बंद रहेगा। जिससे न्यायालय के अधिकारियों व अधिवक्ताओं आदि को सुरक्षित किया जा सके। अवकाश की अवधि के दौरान न्यायालय में सैनिटाइजेशन आदि का कार्य कराया जाएगा। 14 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण न्यायालय बंद रहेगा।