फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Ramrati, wife of Himmat Singh dies in the hope of justice from court in Behmai case

कानपुर देहात : बेहमई केस में अदालत से न्याय की आस लिए चल बसीं हिम्मत सिंह की पत्नी रामरती

Fri, 15 Jul 2022 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Ramrati, wife of Himmat Singh dies in the hope of justice from court in Behmai case
राजपुर (कानपुर देहात) बेहमई नरसंहार कांड में मारे गए हिम्मत सिंह की पत्नी रामरती देवी का गुरुवार रात 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इसकी सूचना पर गांव वालों ने शोक जताया।
विज्ञापन

रामरती देवी के बेटे बाबूजी सिंह ने बताया कि कोर्ट से अब तक फैसला नहीं आने से मां दुखी रहती थीं। शुक्रवार को बेहमई स्थित यमुना नदी घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि 14 फरवरी 1981 को बेहमई गांव में फूलन देवी ने 20 निर्दोष लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया था।
विज्ञापन

नरसंहार में बेहमई गांव के हिम्मत सिंह (35) व उनके परिवार के तुलसीराम और सुरेंद्र सिंह मारे गए थे। घटना के 41 वर्ष बीतने के बावजूद कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। इधर न्याय की आस में मुकदमे के वादी राजाराम सिंह, गवाह जंटर सिंह के अलावा कई लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनों को खोने का गम आज भी बेहमई के लोगों में देखा जाता है। रामरती देवी के बेटे बाबू जी सिंह ने बताया कि मां कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रही थीं। हर तारीख पर वह कोर्ट में होने वाली कार्रवाई की जानकारी लेती रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed