फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Ram's arrow killed Ravana, rain affected the performance of fair and Ramlila

Kanpur Dehat : राम के बाण से हुआ रावण का अंत, बारिश से मेला व रामलीला का मंचन हुआ प्रभावित

Fri, 07 Oct 2022 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Ram's arrow killed Ravana, rain affected the performance of fair and Ramlila
अकबरपुर में जलता रावण का पुतला। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व दशहरा बुधवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। शहर से ग्रामीण अंचल तक आयोजित रामलीला में रावण वध के बाद पुतला दहन किया गया। इस दौरान लोग जय श्रीराम का उद्घोष करते रहे। वहीं, बारिश से दशहरा मेले में कुछ खलल भी पड़ा। इसके बाद भी रावण दहन के समय काफी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

शहर के अकबरपुर स्थित लंकापुरी मैदान में दशहरा का मुख्य मेला लगा। यहां राम-रावण के युद्ध का मंचन किया गया। अंत में अन्याय और अत्याचार के प्रतीक रावण का अंत भगवान राम ने किया, तो जयश्री राम के जयकारों से मैदान गूंज उठा।
विज्ञापन

यहां 60 फीट ऊंचा पुतला बारिश से भीग गया था, उसे जलाने के लिए पट्रोल का इस्तेमाल किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएम नेहा जैन, एसपी सुनीति, एमएलसी अविनाश सिंह के अलावा रामलीला समिति के कृष्ण कुमार मिश्रा, अखिलेश श्रीवास्तव, श्यामू गुप्ता, नगर पंतायत अध्यक्ष ज्योत्सना कटियार मौजूद रहीं। मेले में लोगों ने जमकर खरीद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम पहुंचे लोग, मायूस रहे दुकानदार
सरवनखेड़ा। गजनेर की रामलीला मैदान में बनाया गया 35 फीट ऊंचा रावण का पुतला बारिश से भीग गया। उसे जलाने के लिए पेट्रोल डाला गया। वहीं, कमेटी के लोगों की काफी मशक्कत के बाद पुतला जला तो मैदान तालियों से गूंज उठा। कमेटी के उपाध्यक्ष पुतु सिंह ने बताया कि भीगने की वजह से पेट्रोल डालकर पुतला दहन किया गया। मेले में जसवापुर, जोधेपुर, कौसम, दिलावलपुर, हरचंदपुर, रघुनाथपुर, भदेसा समेत 25 गांवों के लोग पहुंचते थे। इस बार बारिश की वजह से भीड़ नहीं जुटी, इससे मेले में दुकानदार मायूस रहे। (संवाद)

सैंथा गांव में नहीं हुई लीला, न लगा मेला
सरवनखेड़ा। सैंथा गांव में जूनियर स्कूल के पास विजयादशमी पर दोपहर दो बजे के बाद लक्ष्मण मूर्छा, राम-रावण का युद्ध की लीलाओं का मंचन किया जाता था। यहां मेला भी लगता था। इस वर्ष भी कलाकारों ने अभिनय के लिए कई दिनों तक तैयारी की थी। कार्यक्रम के लिए टेंट व साउंड की व्यवस्था भी कर ली गई, लेकिन बारिश ने सब कुछ बिगाड़ दिया। कमेटी के अध्यक्ष ब्रज किशोर मिश्रा ने बताया कि बारिश की वजह से न तो रामलीला हुई और न ही मेला लगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed