फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Rain gave relief from heat, water logging disaster, traffic problems

कानपुर देहात : बारिश ने गर्मी से दी राहत, जलभराव से आफत, आवागमन में हुई परेशानी

Fri, 01 Jul 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Rain gave relief from heat, water logging disaster, traffic problems
अकबरपुर ओवरब्रिज चौराहा पर पानी से होकर निकलता राहगीर। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में बुधवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। इससे मौसम सुहावना हुआ और गर्मी से लोगों को राहत मिली। सड़कों पर जलभराव से लोगों को आफत दिखाई दी। नालों व नालियों की ठीक से सफाई नहीं होने से गलियां जलमग्न रहीं। इससे वाहन सवार व पैदल लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी। वहीं, गुरुवार की सुबह बारिश और दिन भर बदली रहने से तापमान और गिर गया। अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

इससे अब तक गर्मी से बेहाल लोगों ने गुरुवार को राहत महसूस की। सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र समेत पूरे पूर्वी प्रदेश में मानसून आ गया है। वैसे देश भर में मौसम की गतिविधियों के कारण चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार मानसूनी बारिश सामान्य रहने के आसार हैं। जलवायु परिवर्तन से मौसम पर पड़ रहे असर के कारण कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश की स्थिति बन सकती है। नमी बढ़कर 98 प्रतिशत हो गई है। एक जुलाई तक गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
वहीं, जलनिकासी का समुचित प्रबंध न होने से गली, मोहल्ले व सड़कें जलमग्न हो गईं। अकबरपुर में अंडरपास के दोनों तरफ जलभराव हो गया। इससे लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। यही हाल बारा गांव का रहा। बारा गांव निवासी शफीक ने बताया कि सफाई न होने से नालियां चोक हैं।

बारिश की वजह से सड़क पर जलभराव हो गया। उधर, कानपुर-इटावा और झांसी हाईवे में भी कई जगह पानी भरा रहा। शिवली में बैरी सवाई तिराहे, राजकीय बीज भंडार, कोतवाली शिवली के पिछले हिस्से में पानी भर गया। नगर पंचायत की सड़कों पर रुककर पानी निकलने से सड़कों पर कीचड़ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed