{"_id":"5e6a8fd88ebc3ea4e62ce683","slug":"kanpur-dehat-rain-akbarpur-news-knp5499618181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओला-बारिश से 3 हजार किसानों की फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओला-बारिश से 3 हजार किसानों की फसलों को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। बीते दिन जिले में हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक सात दिन में जिले के 3092 किसानों की 2263.920 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर खड़ी फसलों में नुकसान पाया गया है। क्षति मुआवजे के लिए प्रशासन की ओर से 1.74 करोड़ रुपये की मांग शासन से की गई है।
मार्च के पहले सप्ताह में लगातार बारिश व ओलावृष्टि हुई थी। इससे किसानों के खेत पर खड़ी लाही, सरसों, गेहूं, चना, सब्जी आदि की फसलों में भारी नुकसान हुआ है। नुकसान के बाद किसानों ने बीमा कंपनी व कृषि विभाग को सूचना दी। डीएम ने किसानों की फसलों में हुई क्षति के लिए राजस्व विभाग को आंकलन करने के निर्देश दिए थे। राजस्व विभाग की तरफ से जिले भर में सर्वे किया गया। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी गई। रिपोर्ट के मुताबिक जिले के 3092 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने का आंकलन किया गया है।
कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि क्षति आंकलन रिपोर्ट के अनुसार 3092 किसानों को मुआवजे के लिए 1 करोड़ 74 लाख 89 हजार 560 करोड़ रुपये की मांग शासन से की गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल ने रिपोर्ट शासन को भेजी है।
विज्ञापन
कृषि विभाग के मुताबिक 2045 किसानों की 33 प्रतिशत से ज्यादा फसलों को नुकसान हुआ है। इन किसानों की 1295.523 हेक्टेअर भूमि पर फसल खड़ी थी। इसमें कम से कम 33 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक कई ऐसे किसान भी हैं। जिनकी पूरी तरह से फसल बर्बाद हो गई।
जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल ने बताया कि किसानों की क्षति का आंकलन किया जा चुका है। मुआवजे के लिए शासन से 1.74 करोड़ रुपये की मांग की गई है। धनराशि मिलते ही किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।