{"_id":"63e160727d7652008706af10","slug":"kanpur-dehat-proposal-for-investment-of-17-thousand-crores-137-omus-signed-for-enterprise-establishment-akbarpur-news-knp7421748190-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : 17 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, उद्यम स्थापना के लिए 137 ओएमयू पर हुए हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : 17 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, उद्यम स्थापना के लिए 137 ओएमयू पर हुए हस्ताक्षर
विज्ञापन
इन्वेस्टर्स समिट में बोलते कैबिनेट मंत्री राकेश सचान। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। इन्वेस्टर्स समिट के लिए 17 हजार करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। शुरुआत में जिले को केवल तीन हजार करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य मिला था। 164 उद्यमियों की ओर से मिले प्रस्तावों पर उद्यम विकास से 70 हजार लोगों के हाथों को काम मिलेगा। जिले में उद्यम स्थापना के लिए 137 ओएमयू पर हस्ताक्षर हो गए हैं।
इन्वेस्टर्स समिट में कानपुर देहात में बड़े निवेश के प्रस्ताव आ रहे हैं। अब तक ऑनलाइन आधार पर जिले में 17 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसमें से सत्यापन के बाद 164 उद्यमियों के 6799 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर ओएमयू हस्ताक्षरित हुए हैं। इसमें करीब 12507 लोगों को रोजगार मिलेगा। 12 फरवरी तक चलने वाली समिट में निवेश प्रस्ताव और ओएमयू बढ़ने की आस है।
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने यहां कहा कि लक्ष्य से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिलने से कानपुर देहात अब ग्रेटर कानपुर बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। 17 हजार करोड़ रुपये के निवेश के करीब 70 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
सबसे अधिक निवेश प्रस्ताव देने वाले उद्यमी
इन्वेस्टर्स समिट के दौरान सबसे ज्यादा निवेश करने वालों में स्पर्श इंडस्ट्रीज अव्वल है। स्पर्श इंडस्ट्रीज की ओर से दो हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया गया है। कैप्टन स्टील इंडिया ने 1650 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है। रैमिकी इन्फ्रास्ट्रक्चर की ओर से 1500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव मिला है। एचएल एग्रो की ओर से 550 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव है। कानपुर एडिबल मयूर ने 500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव दिया है। कानपुर प्लास्टिक पैक की ओर से 300 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव दिया गया है। आरएसपीएल ग्रुप ने 200 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव दिया है।
निजी पार्क के लिए विजय गुप्ता ने दिया प्रस्ताव
संयुक्त आयुक्त उद्योग कानपुर सर्वेश्वर शुक्ला ने उद्योगों से संबंधित नवीन नीतियों के बारे में बताया। कहा कि कानपुर देहात औद्योगिक परिवेश के लिए उभरता हुआ जिला है। नये एमएसएमई निजी पार्क विकसित करने का आह्वान किया। उद्यमी विजय गुप्ता ने इसके लिए प्रस्ताव दिया। उद्यमी विनय प्रकाश गुप्ता ने भी प्लेटेड फैक्ट्ररी स्थापना की सहमति दी। एचबीटीआई की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सोमा बनर्जी ने कानपुर देहात के ओडीओपी प्रोडक्ट प्लास्टिक के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्पों के बारे में बताया। इधर कैबिनेट मंत्री ने यहां लगाए गए कामर्शियल स्टॉलों को देखा और जानकारी ली। डीएम नेहा जैन ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट में करीब चार सौ से अधिक उद्यमी मौजूद रहे। (संवाद)