{"_id":"64cea9ac2ce3dfaf1106d936","slug":"kanpur-dehat-property-dealer-who-gave-fake-information-of-loot-arrested-along-with-partner-sent-to-jail-kanpur-news-c-220-1-akb1004-1347-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लूट की फर्जी सूचना देने वाला प्रापर्टी डीलर साथी समेत गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लूट की फर्जी सूचना देने वाला प्रापर्टी डीलर साथी समेत गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
कानपुर देहात। मारपीट के बाद पेशबंदी में लूट की सूचना देकर पुलिस को परेशान करने वाला प्रापर्टी डीलर खुद अपने बुने जाल में फंस गया। अकबरपुर थाना पुलिस ने प्रापर्टी डीलर समेत उसके साथी के खिलाफ मुफ्त में सिलिंडर न देने पर वितरण करने वाले से मारपीट करने, बंधक बनाने का प्रयास करने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
अकबरपुर के नेहरू नगर निवासी प्रापर्टी डीलर आनंद तिवारी ने शुक्रवार रात दो लाख रुपये लूट की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। इसकी खबर सुनते ही एएसपी से थानेदार तक सभी हरकत में आ गए थे।
मौके पर पहुंचे थानेदार को प्रापर्टी डीलर ने बताया था कि वह रूरा के भानदत्त पुरवा निवासी बलवंत पाल से दो लाख रुपये लेकर अकबरपुर आ रहा था। रूरा रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने उसे मारपीट कर दो लाख रुपये लूट लिए हैं। पुलिस ने जांच की तो बलवंत ने आनंद से किसी प्रकार के लेनदेन की बात से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि गैस सिलिंडर वितरण करने वाले यश शर्मा व अन्य से आनंद व उसके साथी राम प्रकाश यादव ने मुफ्त में सिलिंडर न देने पर मारपीट की थी। उसे पीटकर कार में डालने का प्रयास किया था।
इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने यश शर्मा थाने गया था। इसकी भनक लगते ही आरोपी आनंद तिवारी ने एक घंटे बाद ही पेशबंदी में लूट की साजिश रच कर पुलिस को सूचना देकर परेशान किया था।
थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि सिलिंडर वितरण करने वाले यश शर्मा की तहरीर पर लूट की झूठी सूचना देने वाले आनंद तिवारी के साथ ही उसके साथी राम प्रकाश यादव के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने, बंधक बनाने व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश कर दिया गया।