फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat: private bus went into the ravine, many passengers minor injured, driver and operator absconded

kanpur dehat : खड्ड में गई निजी बस, कई यात्री मामूली घायल, चालक व परिचालक हुए फरार

Tue, 09 Aug 2022 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat: private bus went into the ravine, many passengers minor injured, driver and operator absconded
शिवली रसूलाबाद रोड किनारे खड्ड में गई बस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
शिवली। रसूलाबाद रोड पर सोमवार को यात्रियों को लेकर जा रही निजी बस बेकाबू होकर खड्ड में चल गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और यात्रियों को बस निकाला।
विज्ञापन

हादसे में कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक व परिचालक की तलाश शुरू कर दी है। झींझक से एक निजी बस 36 यात्रियों को लेकर कानपुर नगर जा रही थी।
विज्ञापन

शिवली के रसूलाबाद रोड पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई। इससे बस बाईं ओर सड़क किनारे खड्ड में चली गई। इससे बस पर सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि बस पलटी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में कई यात्रियों के मामूली चोट आई। मौके से चालक व परिचालक फरार हो गए। वहीं, सभी यात्री दूसरे वाहनों से कानपुर चले गए।

मौके पर पहुंचे दरोगा सतीश ने बताया कि हादसे में किसी के गंभीर हताहत होने की सूचना नहीं है। बस को कब्जे में लेकर ड्राइवर व परिचालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed