{"_id":"623cc61d3114cd5d324ebb6b","slug":"kanpur-dehat-polytechnic-student-made-a-goon-in-just-one-fir-complaint-to-adm-akbarpur-news-knp6873081132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात ः पॉलिटेक्निक छात्र को सिर्फ एक एफआईआर में बना दिया गुंडा, एडीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात ः पॉलिटेक्निक छात्र को सिर्फ एक एफआईआर में बना दिया गुंडा, एडीएम से शिकायत
विज्ञापन
एडीएम से शिकायत करने पहुंचा पॉलिटेक्निक का छात्र। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के नाही ज्यूनियां गांव निवासी पॉलिटेक्निक छात्र पर पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। उस पर मारपीट की सिर्फ एक एफआईआर है। गांव में छवि भी ठीक है।
छात्र के समर्थन में आए ग्रामीणों ने मामले की एडीएम से शिकायत की है। एडीएम ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं पुलिस की निरोधात्मक कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
कई बार पुलिस की जल्दबाजी में की गई कार्रवाई भी लोगों को गलत रास्ते में चलने में मजबूर कर देती है। कई आपराधिक मामले दर्ज होने या फिर दबंग व समाज में भय होने पर पुलिस गुंडाएक्ट एक्ट की कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
गजनेर पुलिस ने विधानसभा चुनाव के पहले नाही ज्यूनिया गांव निवासी पॉलिटेक्निक छात्र आशीष सिंह पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। एडीएम कोर्ट से नोटिस पहुंचने पर वह खुद चौंक गया। गांव के लोगों को उसने नोटिस दिखाया तो ग्रामीण भी पुलिस की मनमानी कार्रवाई पर सवाल उठाने लगे।
सुल्तान सिंह, अनुरुद्ध सिंह समेत कई ग्रामीणों के साथ पहुंचे आशीष ने एडीएम वित्त एवं राजस्व से शिकायत कर बताया कि वह मैकेनिकल ट्रेड से पॉलिटेक्निक कर रहा है। करीब दो साल पहले पड़ोसियों के बीच हुए मारपीट में उसने बीच बचाव किया था।
इससे एक पक्ष ने नाराज होकर दर्ज कराई एफआईआर में उसे नामजद करा दिया था। इसके बाद से उस पर कभी शांतिभंग की भी कार्रवाई नहीं हुई। मारपीट के मामले में वह खुद को निर्दोष साबित करने के लिए कोर्ट में जद्दोजहद कर रहा है। वहीं विधानसभा चुनाव में पुलिस ने उस पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर दी। आशीष पर की गई गुंडा एक्ट की कार्रवाई से गांव के लोग भी हैरत में हैं।
गुंडा एक्ट के ऐसे कई मामले आ जाते हैं, जिसमें पुलिस की जल्दबाजी दिखती है। ऐसे में मामलों में निष्पक्ष ढंग से सुनवाई के बाद नियमानुसार निस्तारित किया जाता है। - जेपी गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व