फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Polling personnel gave wrong information about the candidate to the elderly, people created a ruckus if the wrong votes were cast

कानपुर देहात ः मतदान कार्मिक ने बुजुर्गों को प्रत्याशी की दी गलत जानकारी, गलत पड़े वोट तो लोगों ने किया हंगामा

Mon, 21 Feb 2022 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Polling personnel gave wrong information about the candidate to the elderly, people created a ruckus if the wrong votes were cast
रूरा। सिकंदरा के बचीतभरथू बूथ पर रविवार को बुजुर्ग मतदाताओं को अमिट स्याही लगाने वाले कार्मिक ने गुमराह किया। गलत जानकारी की वजह से कई वोटरों ने दूसरे प्रत्याशी को वोट कर दिया।
विज्ञापन

बाद में इसकी जानकारी पर कुछ लोगों ने बूथ के बाहर हंगामा किया। इधर पीठासीन अधिकारी ने संबंधित कर्मी को फटकार लगाई। बसपा प्रत्याशी ने कंट्रोल रूम में शिकायत की।
विज्ञापन

बुजुर्ग मतदाताओं ने आरोप लगाया कि बचीत भरथू गांव के बूथ संख्या 23 पर मतदान के दौरान अमिट स्याही लगाने वाले मतदान कर्मी अनिल कुमार ने गुमराह किया। पूछे गए प्रत्याशी के क्रमांक के बारे में गलत जानकारी दी तो उन्होंने दूसरे प्रत्याशी के सामने वाली बटन दबा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एक अन्य बुजुर्ग के साथ परिजन गए तब जानकारी हुई। इस पर बसपा समर्थकों ने बूथ के बाहर हंगामा किया। इसी दौरान यहां पहुंचे बसपा प्रत्याशी लालजी शुक्ला ने पहले पीठासीन अधिकारी से शिकायत की।

इस पर पीठासीन अधिकारी ने संबंधित कर्मी को कड़ी चेतावनी दी। बसपा के जिला पंचायत सदस्य बउवा त्रिवेदी ने बताया कि मतदान कर्मी के खिलाफ प्रत्याशी लाल जी शुक्ला ने शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed