{"_id":"6339f58c9492a97afc67e57b","slug":"kanpur-dehat-police-launched-investigation-operation-in-devipur-seized-four-tractor-trolleys-while-riding-pukhrayan-news-knp7213732105","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : देवीपुर में पुलिस ने चलाया जांच अभियान, सवारी बैठाने पर चार ट्रैक्टर ट्रॉली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : देवीपुर में पुलिस ने चलाया जांच अभियान, सवारी बैठाने पर चार ट्रैक्टर ट्रॉली सीज
विज्ञापन
देवीपुर चौराहे से निकली ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठे लोग। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में देवीपुर चौकी इंचार्ज ने सवारियों को लेकर जा रही चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रविवार को सीज कर दिया। इसमें बैठी सवारियों को अन्य वाहनों से घर भेजा गया। देवीपुर चौकी इंचार्ज परवेज अली ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में लोगों के बैठने पर रोक है।
इसके तहत रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बरौर के कलेनापुर गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह देवीपुर चौराहा से होकर ट्रैक्टर ट्रॉली में 40 लोगों को ले जाते दिखे। वाहन को रोककर सीज कर दिया गया।
वहीं, कानपुर-झांसी हाईवे पर हांसेमऊ और छतेनी गांव के बीच तीन ट्रैक्टर ट्रॉली रोकी गईं। यह कालपी के बलखंड़ी देवी मंदिर से लौट रहे थे। इसमें डीघ गांव के कल्लू ने ट्रॉली में 30 लोगों को, गजनेर के हिम्मापुरवा निवासी रविंद्र सिंह ने 29 लोगों को व नसरतपुर गांव के वीरेंद्र सिंह ने 32 लोगों को बैठा रखा था। तीनों वाहनों को सीज कर यात्रियों को दूसरे साधनों से घर भेजा गया।
विज्ञापन
लोडर में बैठी मिलीं 20 सवारियां, किया सीज
रसूलाबाद। थानाक्षेत्र में एक लोडर चालक 20 सवारियां बैठाकर कानपुर की ओर जा रहा था। पुलिस ने लोडर को पकड़ कर सीज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार शाम को कानपुर की तरफ जा रहे लोडर में 20 सवारियां बैठी मिलने पर उसे सीज कर दिया गया। चालक को सख्त चेतावनी दी गई है। वहीं सवारियों को उतारकर दूसरे वाहनों से भेजा गया।