{"_id":"617071d0e88d1735ed3bef9a","slug":"kanpur-dehat-pit-found-in-three-billion-airstrip-sdm-instructed-to-get-it-repaired-akbarpur-news-knp659406756","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : तीन अरब की हवाई पट्टी में मिले गड्ढे, एसडीएम को मरम्मत कराने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : तीन अरब की हवाई पट्टी में मिले गड्ढे, एसडीएम को मरम्मत कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन
हवाई पट्टी का निरीक्षण करते डीएम जेपी सिंह। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली। जिले की हवाई पट्टी का डीएम ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें पट्टी पर गड्ढे व आसपास जलभराव मिला। इस पर उन्होंने एसडीएम को मरम्मत कराने व जलनिकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। रखरखाव के लिए शासन में लिखा पढ़ी करने की बात कही।
शिवली क्षेत्र के मरहमताबाद में वर्ष 2014 में हवाई पट्टी बनाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार से किया गया था। वर्ष 2015 में करीब तीन अरब रुपये से हवाई पट्टी बनना शुरू किया गया। तीन किलोमीटर लंबी व साढ़े तीन सौ मीटर चौड़ी हवाई पट्टी का काम वर्ष 2017 में पूरा हो गया।
वर्ष 2018 में नागरिक उड्डयन मंत्रालय लखनऊ के डिप्टी डायरेक्टर नुजहत अली के निर्देशन में एक टीम ने हवाई पट्टी का स्थलीय निरीक्षण किया था। इसके साथ ही एक विमान उतराकर टेस्टिंग कराई। इसके बाद से हवाई पट्टी जस की तस पड़ी रही और देखरेख के लिए जिला प्रशासन को सौंप दी गई।
विज्ञापन
हवाई पट्टी के आसपास अब झाड़ियां उग आई हैं। यहां हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली स्थापित नहीं है। अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए कक्ष, आवास, बिजली, पानी के साथ ही सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं है। बुधवार को डीएम जेपी सिंह ने हवाई पट्टी का निरीक्षण किया, तो कई जगह गड्ढे दिखे।
इस पर उन्होंने एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी को हवाई पट्टी के गड्ढे, टूटी बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही हवाई पट्टी की पत्रावली प्रस्तुत करने को कहा, जिससे शासन में पत्राचार कर रख रखाव सही कराया जा सके। डीएम ने मौजूद ग्रामीणों से जलभराव के संबंध में जानकारी ली।