{"_id":"621e7a5555a0e71d7d634a49","slug":"kanpur-dehat-pipeline-burst-during-excavation-in-nehru-nagar-water-supply-stalled-akbarpur-news-knp6833106109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : नेहरू नगर में खोदाई के दौरान पाइपलाइन फटी, जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : नेहरू नगर में खोदाई के दौरान पाइपलाइन फटी, जलापूर्ति ठप
विज्ञापन
नेहरू नगर में लीकेज ठीक करने के लिए खोदे गए गड्ढ़ों में भरा पानी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर के नेहरू नगर में रविवार को पीएनजी गैस लाइन बिछाने के दौरान भूमिगत पेयजल पाइप फट गया। नगर निकाय कर्मियों ने इसे दुरुस्त करने के लिए चार स्थानों पर गड्ढे खोदे लेकिन लीकेज नहीं मिला। उधर, गड्ढों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
अकबरपुर में पीएनजी गैस पाइप लाइन बिछाने का काम हो रहा है। नेहरू नगर में गैस पाइप लाइन डालने के दौरान भूमिगत पेयजल पाइप फट गई। पीने का पानी बहने पर नगर पंचायत प्रशासन को अवगत कराया गया। लीकेज ठीक करने के लिए एक जगह पर खोदाई कराई गई, लेकिन वहां पाइप लाइन ठीक मिली।
इसके बाद तीन अन्य स्थानों पर गड्ढे खोदे गए लेकिन लीकेज नहीं मिल सका है। इससे करीब पचास घरों में तीन दिन से जलापूर्ति ठप है। इधर खोदे गए गड्ढ़ों में पानी भर गया है। गली के बीच गड्ढों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
जरा सी चूक पर गड्ढे में गिरने की आशंका बनी है। यहां से वाहन सवार नहीं निकल पा रहे हैं। क्षेत्र के श्याम सुंदर, राजू कुशवाहा, पप्पू, छुटकऊ, मनोज, शिवराम व कल्लू आदि ने बताया कि तीन दिन बीतने के बाद भी लीकेज ठीक नहीं हो सका है।
ऐसे में दूर लगे हैंडपंप से पीने का पानी भरकर लाना पड़ रहा है। ईओ देवहूति पांडेय ने बताया कि निकाय कर्मियों को जल्द लीकेज ठीक कराकर गड्ढों को भरवाने के निर्देश दिए गए हैं।