फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Photo of a person sleeping on the seat of ARTO enforcement goes viral

कानपुर देहात : एआरटीओ प्रवर्तन की सीट पर सोते व्यक्ति का फोटो वायरल

Fri, 07 Jan 2022 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Photo of a person sleeping on the seat of ARTO enforcement goes viral
एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव की कुर्सी पर लेटा अधेड़। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे के पास बने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में एआरटीओ प्रवर्तन की कुर्सी में सोते हुए एक व्यक्ति की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कार्यालय में कोई भी उसको पहचानता नहीं। वहीं एआरटीओ प्रवर्तन का कहना है कि यह फोटो काफी पुरानी है। कर्मचारियों से इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में दो प्रवर्तन एआरटीओ की तैनाती है, लेकिन वह अपनी सीट पर बहुत कम बैठते हैं। इस वजह से कार्यालय में काम कराने को आये लोग या फिर दलालों का जमावड़ा उनके कमरे में लगा रहता है।
विज्ञापन

गुरुवार को सोशल मीडिया में एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव के नंबर प्लेट के सामने उनकी कुर्सी पर एक व्यक्ति सो रहा है। वायरल फोटो को लेकर एआरटीओ कार्यालय में चर्चा है कि कुर्सी पर बैठा व्यक्ति दलाल
विज्ञापन
विज्ञापन

है। एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव ने बताया कि कार्यालय की जिम्मेदारी एआरटीओ प्रशासन की होती है। किसी अधिकारी की कुर्सी पर बैठना गलत है। कार्यालय में लगे सीसीटीवी के आधार पर व्यक्ति को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एआरटीओ प्रशासन मनोज वर्मा ने बताया कि वे तीन दिन की छुट्टी पर हैं। उन्हें भी किसी ने फोटो भेजी है, इसमें व्यक्ति की पहचान नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed