{"_id":"5ed919838ebc3e90ac7666e0","slug":"kanpur-dehat-people-got-permission-to-go-home-from-quarantine-center-after-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: हंगामे के बाद क्वारंटीन सेंटर से लोगों को घर जाने की मिली अनुमति, सभी की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: हंगामे के बाद क्वारंटीन सेंटर से लोगों को घर जाने की मिली अनुमति, सभी की रिपोर्ट निगेटिव
Thu, 04 Jun 2020 09:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Jun 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे में हंगामे के बाद गुरुवार को दोपहर बाद आरएसजीयू पीजी कालेज में क्वारंटीन सभी लोगों को घर जाने की अनुमति दे दी गई। सभी की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। तहसीलदार रामशंकर वर्मा ने बताया कि आरएसजीयू पीजी कॉलेज में 112 लोग क्वारंटीन थे।
जिनमें 56 लोगों को 26 मई को घर भेजा गया था। 28 मई को इसी क्वारंटीन सेंटर में किशोरी समेत दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिससे उनको दिबियापुर ले जाया गया। किशोरी के साथ उसका पिता भी गया था। वहीं एक परिवार को जांच के लिए ले जाया गया था।
कुल 49लोग क्वारंटीन बचे थे। जिनके सैंपल लेने के बाद क्वारंटीन अवधि सात दिन के लिए बढ़ा दी गई थी। जबकि उनके 17 दिन से अधिक दिन पूरे हो चुके हैं। इसी बात को लेकर वह विरोध कर रहे थे। बुधवार की देर रात सभी 49 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आने पर गुरुवार को दोपहर बाद घर जाने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
जिसके लिए राजस्व निरीक्षक शिवचंद्र निगम और लेखपाल विकास ने गणना करके सभी को क्वारंटीन सेंटर से बाहर निकाला। वहीं दोपहर खाना लेकर आए नगरपांचायत कर्मियों से किसी ने खाना नहीं लिया। वहीं नेशनल इंटर कॉलेज से 11 लोगों को जाने की अनुमति दी गई। जिसमें अभी 28 और विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में 41 लोग क्वारंटीन हैं।