Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat parali

पराली जलाने में दो किसानों पर एफआईआर, लेखपाल निलंबित

Wed, 04 Dec 2019 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat parali
कानपुर देहात/डेरापुर। खेतों में पराली जलाने में दो किसानों को गिरफ्तार किया गया है। पराली जलाने की सूचना अफसरों को न देने पर लेखपाल को निलंबित किया गया है। प्रधान समेत 16 अन्य किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। आठ लेखपालों और दो राजस्व निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। पराली जलाने का खुलासा दिल्ली में एनजीटी की ओर से सेटेलाइट से की जा रही निगरानी में हुआ।
विज्ञापन

पराली जलाने रोक लगाने के बाद भी किसान नहीं मान रहे हैं। दिल्ली से एनजीटी सेटेलाइट के माध्यम से हर क्षेत्र में नजर रखे हैं। वहां से निगरानी में जिले में पराली जलाने के मामले सामने आए। डीएम राकेश कुमार सिंह ने इस पर नाराजगी जताई। इसके बाद एसडीएम अकबरपुर ने खरका गांव में पराली जलाने के आरोप में लाखन सिंह और अकबरपुर कस्बे के अजीज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। लेखपाल श्रवण कुमार को सूचना न देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि पराली जलाने वाले किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डेरापुर एसडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि सेटेलाइट के माध्यम से तहसील क्षेत्र में आठ किसानों को पराली जलाने में चिह्नित किया गया है। इन गांवों में तैनात लेखपालों ने कोई सूचना नहीं दी। पराली जलाने में मरहना गांव के प्रधान लवकुश, डुडौली गांव के अब्दुल रज्जाक, कमालपुर के सैय्यद अली, बड़ागांव गुलाम की रोली सिंह, अनंतपुर धौकल के रविंद्र अरोड़ा, रानेपुर रसूलाबाद के महादेव, शाहपुर डेरापुर के रामसिंह और पिपरी पतरहार के धनीराम पर 25-25 सौ रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरहना के लेखपाल सुनील द्वितीय, अनंतपुर धौकल के प्रविंद्र, पिपरी पतरहार के राजेंद्र प्रसाद सिंह, रानेपुर रसूलाबाद के लाखन सिंह, बड़ागांव कय्यूम के ऋषभ शुक्ला और कमालपुर के राजेश कुमार शर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। राजस्व निरीक्षक रमेशचंद्र शुक्ला और दिनेश कुमार सिंह को भी लापरवाही में प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। एसडीएम ने बताया कि इसके पहले 14 किसानों को पराली जलाने पर नोटिस देकर 15 हजार रुपये वसूले जा चुके हैं।

पुखरायां में भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के सात गांवों में पराली जलाने की जानकारी मिली है। तहसीलदार आरएस वर्मा ने बताया कि लेवामऊ के रमेश शुक्ला, कमलपुर के सूरज सिंह, बील्हापुर के असफाक, अतीक, रौनक, इमदाद आलम, अफाक, अब्दुल सलाम के बेवा जलीसा के पराली जलाने की पुष्टि हुई है। इन किसानों से 2500-2500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। पराली जलाने की सूचना न देने पर लेखपाल रिचा शर्मा, लेखपाल विद्या सागर मिश्रा को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। राजस्व निरीक्षकों को कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed