{"_id":"60867a30c23cc76d1d0b8165","slug":"kanpur-dehat-panchayat-election-2021-corona-warriors-sdm-deepali-bhargav","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज्बे को सलाम: पिता की मौत के बाद नम आंखों संग चुनाव ड्यूटी में जुटी रहीं कानपुर देहात की एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज्बे को सलाम: पिता की मौत के बाद नम आंखों संग चुनाव ड्यूटी में जुटी रहीं कानपुर देहात की एसडीएम
Mon, 26 Apr 2021 02:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 26 Apr 2021 02:06 PM IST
सार
एसडीएम दीपाली भार्गव के पिता का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया था। इसके बावजूद सोमवार को वह पंचायत चुनाव की कमान संभालने पहुंची।
विज्ञापन
मतदान केंद्र का निरीक्षण करती एसडीएम दीपाली भार्गव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सोमवार सुबह मतदान केंद्रों का जायजा लेने निकलीं एसडीएम की आंखें नम थीं और मन भावुक। एसडीएम पंचायत चुनाव की कमान संभालने के साथ ही सभी केंद्रों का जायजा ले रही थीं। एसडीएम की आंखें नम होने की वजह जिसे भी पता चली उसने ही उनके फर्ज निभाने के जज्बे को सलाम किया।
विज्ञापन
एसडीएम दीपाली भार्गव के पिता का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया था। इसके बावजूद सोमवार को वह पंचायत चुनाव की कमान संभालने पहुंची। एसडीएम मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते दिखीं। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कर्तव्य निर्वहन की सराहना की।
विज्ञापन