फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Out of Control Tanker Crushes Schoolgirl Innocent Ayushi Breathes Her Last on Highway

Kanpur Dehat: बेकाबू टैंकर ने स्कूली छात्रा को कुचला, हाईवे पर थमी मासूम आयुषी की सांसें, परिजनों में कोहराम

Wed, 22 Apr 2026 01:45 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 22 Apr 2026 01:45 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: पुखरायां बाईपास पर स्कूल जाने के लिए हाईवे पार कर रही छात्रा की टैंकर की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। पिता की अनुपस्थिति में दादा छात्रा को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Out of Control Tanker Crushes Schoolgirl Innocent Ayushi Breathes Her Last on Highway
मृतका की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में झांसी-कानपुर हाईवे पर पुखरायां बाईपास पर बुधवार सुबह को सड़क पार करते समय एक टैंकर की टक्कर से छात्रा आयुषी (11) उर्फ मनु की मौत हो गई। वह पुखरायां मीरपुर स्थित फन किड्स स्कूल में पढ़ती थी। भोगनीपुर के श्रीरामपुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि पोती आयुषी उर्फ मनु (11) पुत्री धर्मेंद्र सिंह पुखरायां मीरपुर स्थित फन किड्स स्कूल में पढ़ती थी।

विज्ञापन

प्रतिदिन वह पिता के साथ स्कूल आती थी। बुधवार को धर्मेंद्र बाहर गए थे, जिसे स्कूल छोड़ने वह ई-रिक्शा से लेकर आने के लिए हाईवे पार करने लगे। साथ में छोटी पोती तनु भी आ गई। टैंकर की टक्कर से आयुषी घायल हो गई। इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यहां डाॅॅ. राजवीर सिंह ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका की मां शालिनी बिलख पड़ी। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed