{"_id":"6206b9f40354c73d7052d289","slug":"kanpur-dehat-one-lakh-teenagers-got-the-first-dose-expected-to-complete-the-target-in-10-days-akbarpur-news-knp6801328126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात ः एक लाख किशोरों को लगी पहली डोज, 10 दिन में लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात ः एक लाख किशोरों को लगी पहली डोज, 10 दिन में लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद
विज्ञापन
रसूलाबाद सीएचसी में वैक्सीनेशन करती एएनएम। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद में किशोरों को पहली डोज लगाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य के करीब पहुंच चुका है। अभी तक एक लाख किशोरों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अगले 10 दिन में लक्ष्य पूरा होने की संभावना विभाग के अधिकारी जता रहे हैं।
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि शासन की ओर से 15 से 17 आयु वर्ग के 1.25 लाख किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया था। इसको लेकर स्कूल, गांव सहित अन्य जगहों पर वैक्सीनेशन कैंप आयोजित हो रहे हैं।
10 दिसंबर से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान में अभी तक एक लाख किशोरों को कोवैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। जिन किशोरों को वैक्सीन लगे हुए 28 दिन पूरे हो गए हैं, उन्हें सेकेंड डोज भी लगना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
अभी तक 10 हजार से ज्यादा किशोर वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। डॉ. एके सिंह ने बताया कि अगले 10 दिन में बचे किशोरों को फस्ट डोज लगाये जाने का लक्ष्य रखा है।
13118 लोगों को लगी वैक्सीन
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि जनपद में शुक्रवार को कुल 13118 लोगों को कोविड की वैक्सीन लगी है। इसमें 348 वयस्कों को पहली डोज, 9192 को दूसरी डोज, दो हजार किशोरों को पहली डोज, 1225 को दूसरी और 353 फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगी है।