फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : On the pretext of getting chocolate, middle-aged misdeed an innocent, arrested

कानपुर देहात : चाकलेट दिलाने के बहाने मासूम से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sat, 07 May 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : On the pretext of getting chocolate, middle-aged misdeed an innocent, arrested
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर क्षेत्र के एक गांव में नौ साल की बालिका को चाकलेट दिलाने के बहाने गुरुवार की शाम अधेड़ ने दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची मासूम ने घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी। वहीं, सूचना पर पुलिस ने छानबीन की। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

गजनेर क्षेत्र निवासी नौ वर्षीय बालिका गुरुवार शाम गांव की डेयरी में दूध बेचने गई थी। लौटने के दौरान रास्ते में गांव का राजेंद्र सिंह (50) मिल गया। उसने चॉकलेट दिलाने के बहाने बालिका को बाइक पर बैठा लिया और गांव के बाहर सूनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

उसके चिल्लाने पर उसे डांट कर भगा दिया। बालिका ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। इस पर उलाहना देने पीड़िता की मां आरोपी के घर गई तो वहां उसने गाली गलौज कर भगा दिया। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ शिवप्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोर्ट में पेश करने के बाद वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed