फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Notice to two technical assistants in scam, service termination action will be taken if satisfactory answer is not received

Kanpur Dehat : घोटाले में दो तकनीकी सहायकों को नोटिस, संतोषजनक जवाब न आने पर होगी सेवा समाप्ति की कार्रवाई

Mon, 06 Mar 2023 08:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Notice to two technical assistants in scam, service termination action will be taken if satisfactory answer is not received
संदलपुर। सात ग्राम पंचायतों में हुए 28.36 लाख के घोटाले में प्रभारी डीसी मनरेगा ने दो तकनीकी सहायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रभारी डीसी के अनुसार संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं आने पर तकनीकी सहायकों के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अमौली कुर्मियान, हथूमा, जसापुर, नैपलापुर, मोहम्मदपुर, सुलतानपुर, अंतापुर में बिना कार्य कराए 28 लाख 36 हजार 357 रुपये खाते से निकाल लिए गए थे। मामले की जानकारी पर सीडीओ सौम्या पांडेय ने जांच कराई तो इसकी पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम नेहा जैन ने बीडीओ रामनरेश, मनरेगा लेखाकार नृपेंद्र मिश्रा, सचिव अजय श्रीवास्तव, विवेक तिवारी, राजेश शर्मा, सुब्बालाल, विष्णु गुप्ता को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मामले की जांच के दौरान तकनीकी सहायकों ऋषि कुमार व संजीव कुमार ने गोलमोल रिपोर्ट दी थी। इस पर प्रभारी डीसी मनरेगा ने दोनों सहायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रभारी डीसी दिनेश चंद्र ने बताया कि अगर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं आया तो दोनों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी।

ब्लॉक में नहीं हो रहे ग्रामीणों के काम
ब्लॉक में भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद कई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। सुरासी निवासी राम सिंह परिजन के मृत्यु प्रमाण पत्र में हस्ताक्षर कराने के लिए तीन दिन से ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगा रहे है, लेकिन सचिव नहीं मिल रहे हैं। इसी तरह भंदेमऊ के रामखिलावन ने बताया कि राशनकार्ड के कागज तैयार हैं, लेकिन ब्लॉक में सचिव नहीं मिलते। एडीओ पंचायत अवनीश कुमार ने बताया कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। जल्द ही व्यवस्थाएं ठीक कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed