फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Nodal officer said in the review meeting, give quick help to the flood victims left by survey again

Kanpur Dehat : समीक्षा बैठक में बोले नोडल अधिकारी, फिर से सर्वे कर छूटे बाढ़ पीड़ितों को दें त्वरित मदद

Fri, 21 Oct 2022 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Nodal officer said in the review meeting, give quick help to the flood victims left by survey again
कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करते नोडल अधिकारी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फिर से सर्वे कर छूटे पीड़ितों को त्वरित मदद दी जाए। इसमें कोई कोताही न बरती जाए। यह निर्देश नोडल अधिकारी ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन जितेंद्र कुमार को जिले का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। गुरुवार को उन्होंने भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित नयापुरवा गांव का भ्रमण किया। बाद में उन्होंने कलक्ट्रेट में समीक्षा की। जनपद स्तर पर स्थापित किए गए कंट्रोल रूम के संचालन संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता ने उन्हें बताया कि बाढ़, अतिवृष्टि में 869 मकान हानि की सूचना एकत्रित की गई है। सर्वे अभी जारी है। नोडल अधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि जुलाई से ही सभी बैठकों का आयोजन कर बाढ़ संबंधी आपदाओं से निपटने के लिए टेंडर आदि करा लिए गए थे। तीन तहसीलों में प्रभावित लगभग 19 हजार ग्रामीणों को राहत दी गई।
डीएम नेहा जैन उन्हें बताया कि जिन ग्रामों में बाढ़ की संभावना थी उन स्थलों पर साफ सफाई व्यवस्था पहले की करा ली गई थी। राहत सामग्री और शरणार्थियों के कैंप व बाढ़ चौकियों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई।

जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता ने बताया कि 2700 किसानों को बीमा लाभ दिलाने के लिए निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है। सीवीओ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मवेशियों का उपचार और टीकाकरण का ब्योरा दिया। यहां सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम प्रशासन केशव नाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed